1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. चेतावनीः सात मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं मछुआरे

चेतावनीः सात मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं मछुआरे

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल के दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल के दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है। कहाकि इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 मई से 12 मई तक भारी वर्षा होगी।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अंडमान और निकोबार में भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने कहा कि 8 मई तक बंगाल के दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 9 मई के आसपास ये दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अधिक दबाव में बदल सकता है। इसके बाद डिप्रेशन तेज होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा जो लगभग उत्तर की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा।

चक्रवात के मद्देनजर  IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों, ट्रॉलरों और समुद्री गतिविधियों के लिए एक सलाह जारी की है।

इसके तहत मौजूदा वक्त में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में काम कर रहे मछुआरों से 7 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने को कहा गया है। वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी में रहने वालों को 9 मई से पहले सुरक्षित जगहों पर लौटने की सलाह दी गई है।

पढ़ें :- 'क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?...', PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com