मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather : मौसम विभाग का अलर्ट, आज UP के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

up bureau

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिन बुधवार को जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट हुई

UP Weather : मौसम विभाग का अलर्ट, आज UP के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिन बुधवार को जमकर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट हुई और मौसम खुशनुमा रहा। आज यानी बृहस्पतिवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में होगी बारिश!

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 29 अगस्त यानि आज हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने के आसार है।

शेयर करें