1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Whether : दिल्ली में गर्मी का पारा लुढ़कने को तैयार, मौसम विभाग ने कहा जल्द होगी तेज बारिश

Delhi Whether : दिल्ली में गर्मी का पारा लुढ़कने को तैयार, मौसम विभाग ने कहा जल्द होगी तेज बारिश

Delhi Rainfall: एनसीआर में 14 जून से बादल व हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा एनसीआर के लोगों को जल्द मिलेगी राहत।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जून 2022। बीते दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मार्च माह के शुरूआत से ही गर्मी का पारा तेजी से चढ़ने लगा था। जिसकी वजह से लोगों दिल्ली एनसीआर के लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 14 से 20 के बीच गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना बताई गई है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान पर सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली व एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। बारिश होने से दिल्ली एनसीआर के लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्रों में जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इन इलाकों में 16 से 17 जून को बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र व पूर्वी यूपी में तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 16 जून को उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,  उत्तरी हरियाणा व उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में तापमान में दो से तीन फीसदी गिरावट होने की संभावना है।

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com