1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Weather Update: IMD के मुताबिक आज दिल्ली सहित कई राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, अलर्ट जारी

Weather Update: IMD के मुताबिक आज दिल्ली सहित कई राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, अलर्ट जारी

IMD Weather Alert:देश के कई राज्यों में राजधानी दिल्ली सहित आज सोमवार 30 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है,IMD के मुताबिक,दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों समेत राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है .

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

New Delhi:देश के कई राज्यों में राजधानी दिल्ली सहित आज सोमवार 30 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है,IMD के मुताबिक,दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों समेत राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई,मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर व्यापक रूप से बढ़ रहा है. 30 जनवरी तक पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर से उच्च नमी रहने की उम्मीद है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम और तेज बारिश और बर्फबारी की काफी संभावना जताई जा रही है, जबकि पूरे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम और छिटकी हुई मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार,अगले 48 घंटों में तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी भारत के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने और फिर दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने की उम्मीद है,वहीं 1 फरवरी को, अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

वहीं सोमवार तक उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की सतही हवा चल सकती है.रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com