मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Weather Update: यूपी में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, देखें IMD का नई अपडेट

up bureau

उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्मी से राहत मिली है। अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि हल्की फुल्की बारिश लगातार बादलों का आना-जाना लगा हुआ है।

Weather Update: यूपी में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, देखें IMD का नई अपडेट
Weather Update: यूपी में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, देखें IMD का नई अपडेट
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्मी से राहत मिली है। अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि हल्की फुल्की बारिश लगातार बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। राजधानी में भी मौसम ने करवट बदल लिया है। मंगलवार को राजधानी में बारिश हुई इसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि इससे उमस बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसे ही हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, आने वाले दो दिनो तक हल्के से मध्यम बारिश होती रहेंगी। 26 जून को पूर्वी प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 27 से 28 जून को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश हो सकती है। तीन से चार दिन में पूर्वी यूपी में मानसून दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही दो दिन के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

शेयर करें