Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से बसों के पहिए थमे, यात्री परेशान

हरियाणाः रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से बसों के पहिए थमे, यात्री परेशान

पिहोवा रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम कर हड़ताल कर दी। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यात्री काफी परेशान नजर आए। आज पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की है। इसी कड़ी में पिहोवा के रोडवेज कर्मचारियों ने भी बसों का चक्का जाम करके हड़ताल की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम कर हड़ताल कर दी। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यात्री काफी परेशान नजर आए। आज पूरे हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की है। इसी कड़ी में पिहोवा के रोडवेज कर्मचारियों ने भी बसों का चक्का जाम करके हड़ताल की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

रोडवेज कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी निशान सिंह ने कहा कि सरकार जो हिट एंड रन कानून लेकर आई है। इसके विरोध में यह हड़ताल की गई है। इसके साथ-साथ जनसंख्या के आधार पर बस स्टैंड पर बसों को बढ़ाने व अन्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज यह चक्का जाम कर हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि हड़ताल आज शाम 5:00 बजे तक है। अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो आगे जो फैसला मोर्चा करेगा, वह उस पर खरा उतरेंगे।

वहीं इस हड़ताल से बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री परेशान नजर आए। यात्रियों का कहना था कि उनको इस हड़ताल का नहीं पता था। इसलिए वह यात्रा करने के लिए पिहोवा बस स्टैंड पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां आकर देखा कि सभी बसें साइड में खड़ी करके कर्मचारियों ने हड़ताल की है। जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com