1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कब है सर्व पितृ अमावस्या ? जानें सही तिथि, श्राद्ध समय और महत्व

कब है सर्व पितृ अमावस्या ? जानें सही तिथि, श्राद्ध समय और महत्व

हर साल सर्व पितृ अमावस्या आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इसे आश्विन अमावस्या और महालया अमावस्या भी कहते हैं। पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है क्यों​कि उस दिन सभी ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि किया जाता है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली।  हर साल सर्व पितृ अमावस्या आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इसे आश्विन अमावस्या और महालया अमावस्या भी कहते हैं। पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है क्यों​कि उस दिन सभी ज्ञात और अज्ञात पितरों का श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि किया जाता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

इस साल सर्व पितृ अमावस्या कब है? सर्व पितृ अमावस्या पर श्राद्ध का समय क्या है? इसकी सही तिथि और महत्व क्या है?वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन कृष्ण अमावस्या की तिथि 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रात 09 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होने वाली है और इस तिथि की समाप्ति 14 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी। उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर शनिवार को है। यह शनि अमावस्या भी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com