मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः न्यूज एंकर की जहां दफनाई लाश, वहां बन गई सड़क, तीन गिरफ्तार

Rakesh

पांच साल पूर्व कुसमुंडा कोरबा निवासी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने सलमा सुल्ताना का मर्डर करना स्वीकार किया है। पांच साल पहले कोरबा की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना अचानक लापता हो गई थी।

salma sultana
शेयर करें

कोरबा। पांच साल पूर्व कुसमुंडा कोरबा निवासी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने सलमा सुल्ताना का मर्डर करना स्वीकार किया है।

पांच साल पहले कोरबा से अचानक लापता हो गई थी सलमा सुल्ताना 

पांच साल पहले कोरबा की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना अचानक लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी दो फरवरी 2019 को दर्ज की गई थी। सलमा की तलाश में पुलिस ने काफी हाथ पैर मारा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच अचानक एक माह पूर्व पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे।

मुखबिर से पता चला कि सलमा सुल्ताना की हत्या कर उसे नहर के पास गाड़ा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने निशानदेही पर उस जगह खुदाई शुरू की जहां अब नेशनल हाइवे बन चुका है। लेकिन सलमा सुल्ताना का कंकाल नहीं मिला।

इस बीच पुलिस के हत्थे सलमा का प्रेमी मधुर साहू हाथ लग गया और पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और एक हार्ड डिस्क बरामद किया है।

शेयर करें