मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बदायूं में पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटे ने कहा- मेरे सामने पापा ने मम्मी का काटा था गला

up bureau

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के कौर मझारा गांव का रहने वाला अमित शटरिंग का काम करता था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम गली नंबर 4 में अपनी पत्नी 30 वर्षीय श्वेता उर्फ शिखा के साथ अपने बच्चें के साथ अधिवक्ता शिशुपाल सिंह चौहान के मकान में किराए पर रहता था।

बदायूं में पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटे ने कहा- मेरे सामने पापा ने मम्मी का काटा था गला
बदायूं में पत्नी की गला रेतकर हत्या, बेटे ने कहा- मेरे सामने पापा ने मम्मी का काटा था गला
शेयर करें

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के कौर मझारा गांव का रहने वाला अमित शटरिंग का काम करता था। वह सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम गली नंबर 4 में अपनी पत्नी 30 वर्षीय श्वेता उर्फ शिखा के साथ अपने बच्चें के साथ अधिवक्ता शिशुपाल सिंह चौहान के मकान में किराए पर रहता था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। तो पति अमित ने अपनी पत्नी श्वेता उर्फ शिखा के चाकू मार कर हत्या कर दी और सुबह घर से फरार हो गया। बच्चें ने मकान मालिक को इसके बारे में बताया। तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। जो वहां पर फॉरेसिक नमूने ले रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें