1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध संबंध के शक में पत्नी को गला दबाकर की हत्या, वीडियो भी बनाया फिर कर लिया सुसाइड

अवैध संबंध के शक में पत्नी को गला दबाकर की हत्या, वीडियो भी बनाया फिर कर लिया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

By up bureau 

Updated Date

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें अपने घरवालों और ससुराल पक्ष को निर्दोष बताया।कहा कि मेरी पत्नी के पड़ोसी सिपाही के साथ अवैध संबंध है। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद मैं खुद भी सुसाइड करने जा रहा हूं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मामला सैफई क्षेत्र के गांव नगला चैनसुख का है। अवनीश उर्फ मनोज यादव ट्रक चालक था। उसकी 2015 में सोनम यादव के साथ शादी हुई थी, जिसके एक सात वर्ष का बेटा भी है। मनोज को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोस के रहने वाले सिपाही से अवैध संबंध है। इसी शक में मनोज ने रविवार की रात पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com