1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. क्या इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

क्या इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस बार लोगों में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली अलग-अलग मनाने या एक ही दिन होने को लेकर असमंजस बना हुआ है और इसे लेकर पंचांग भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिवाली का त्योहार अब आने ही वाला है दिवाली का त्यौहार धनतेरस से शुरू हो जाता है यह त्यौहार हिंदुओं के लिए काफी खास और बड़ा माना जाता है दिवाली के दिन गणेश लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसे हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका अगला दिन रुप चौदस का होता है बड़ी दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा इस छोटी दिवाली के अगले दिन होती है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा का संचार धनु राशि में होगा

इस बार बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर इस बार लोगों में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली अलग-अलग मनाने या एक ही दिन होने को लेकर असमंजस बना हुआ है और इसे लेकर पंचांग भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर पंडित क्या कहते हैं। दिवाली महापर्व की शुरुआत इस बार 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से होगी।

दिवाली को लेकर लोगों में जमकर उत्साह रहता है। दिवाली महापर्व के हर दिन विशेष तैयारियां की जाती हैं। ऐसे में कौन सा दिन किस तारीख को पड़ेगा, इसे लेकर पंडितों की राय काफी महत्वपूर्ण होती है। पंडित नवीन उपाध्याय के अनुसार नीमच के पंचाग निर्णय सागर में ही धनतेरस 23 अक्टूबर को होना बताया गया है। इसके अलावा अन्य पंचांग में धनतेरस 22 अक्टूबर को ही बताई गई है, इससे उनकी राय में रुप चौदस यानी छोटी दिवाली 23 अक्टूबर और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को अलग-अलग दिन मनाई जाएगी।

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि– 23 अक्टूबर शाम 06:04 से 24 अक्टूबर शाम 05:28 मिनट तककृष्ण पक्ष की अमावस्या- 24 अक्टूबर शाम 05:28 से 25 अक्टूबर शाम 04:18 मिनट तकलक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक
अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तकविजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मानसिक तनाव और हेल्थ अलर्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com