मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल, सर्च अभियान जारी

Rajni

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक महिला नक्सली घायल हो गई।

injured naxlist
शेयर करें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक महिला नक्सली घायल हो गई।

बड़गांव थाना क्षेत्र के मेंढरा के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक वर्दी धारी महिला नक्सली को गोली लगी है।

घायल महिला नक्सली को मेडिकल टीम, बीएसएफ एवं पुलिस टीम की जबरदस्त सुरक्षा में बड़गांव थाना लाया गया है। मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ एवं पुलिस के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं। घायल महिला माओवादी की पहचान RKB डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में हुई है।

शेयर करें