मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार महिला डंपर से टकरा गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के संजय गांधी अस्पताल भेजा।
Updated Date
नई दिल्ली। मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार महिला डंपर से टकरा गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के संजय गांधी अस्पताल भेजा।
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गुरुवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का सिर डंपर के पिछले पहिए में आ गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कौशल देवी के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ नांगलोई में रहती थी।
कौशल देवी अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही मां-बेटी मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचे तो मंगोलपुरी फ्लाइओवर के कुछ दूरी पर ही उनकी स्कूटी के पास से गुजर रहे डंपर के आने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और कौशल देवी डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम भी लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई।