मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ः महिलाएं बातों में दुकानदार को उलझातीं और पुरुष कर देते अपना काम, ठगी में पांच पकड़े गए, सभी बनारस के निवासी

Rajni

छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने आभूषण ठग गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं।

arrest
शेयर करें

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने आभूषण ठग गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। सभी आरोपी बनारस (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं।

ये ठग ज्वेलरी शाप में जाते थे और गिरोह की महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझा देतीं थीं। इसके बाद पुरुष सदस्य अपने साथ लाए नकली जेवरात को बदलकर असली जेवरात ले लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो जोड़ी नकली चांदी के जेवरात, 35 पायल व असली चांदी के जेवरात को किया बरामद किया है।

नकली जेवरात को बदलकर ले लेते थे असली 

गिरोह के सदस्यों ने 15 मई को बालोद नगर के गंगा मैया ज्वेलर्स में ठगी करने के बाद अर्जुन्दा नगर के अमित ज्वेलरी शाप में ठगी करने का प्रयास किया। इसी दौरान ज्वेलरी शाप के संचालक ने थाने में इसकी सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची अर्जुन्दा पुलिस ने पायजेब की जांच की तो वह नकली पाई गई। जिसके बाद अर्जुन्दा पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर बालोद थाने ले आई। पूछताछ में बताया कि इसी तरह नकली सोना-चांदी से ठगी की वारदात को अंजाम देते ते।

एसडीओपी, बालोद प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पास से दो जोड़ी नकली चांदी का पाजेब वजनी, 35 नग चांदी का पतला नकली पायल, 2 नग असली चांदी की नई थाली, एक जोड़ी बच्चे का असली चांदी का चुड़ा, एक जोड़ी असली चांदी का पायल बरामद किया गया है।

शेयर करें