1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. “World Cancer Day” पर सोनाली बेंद्रे ने साझा की लाइफ की जर्नी, लिखी ये खास बात

“World Cancer Day” पर सोनाली बेंद्रे ने साझा की लाइफ की जर्नी, लिखी ये खास बात

सोनाली बेंद्रे ने साल 2018 में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कैंसर को मात देकर आज एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने शुक्रवार को वर्ल्ड कैंसर डे पर सोनाली बेंद्रे पर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में सोनाली बेंद्रे ने अपनी पूरी लाइफ जर्नी दिखाई है।

पढ़ें :- वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री: पर्दे पर ताज़गी का नया धमाका

पढ़ें :- समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत के अंडररेटेड टूरिस्ट प्लेस

 

इस वीडियो के जरिये उन्होंने बताया है कि वह सिर्फ एक कैंसर सर्वाइवर नहीं बल्कि एक फिल्म अभिनेत्री, डांसर, बेटी, बहन, पत्नी,माँ और दोस्त जैसे कई रिश्तों से परिपूर्ण हैं।इस वीडियो को साझा करते हुए सोनाली ने लिखा-‘वे कैंसर से लड़ने वाले ‘सिर्फ’ लोग नहीं हैं… वे और भी बहुत कुछ हैं। हां, कैंसर जीवन को सतर्क करने वाला है लेकिन जीवन को परिभाषित करने वाला नहीं है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जीवन के कठिन दौर में उन्हें आशा और आराम देकर उनकी मदद करें! और सभी के लिए, कृपया अपने शरीर की सुनें और नियमित जांच करें क्योंकि किसी भी चीज का जल्दी पता चलना हमेशा मददगार होता है!’

 

सोनाली बेंद्रे ने साल 2018 में खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे मेटास्टेटिस हाई-ग्रेड कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। साल 2018 में न्यूयार्क में लगभग पांच महीने तक इसका इलाज कराने के बाद अब सोनाली पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम

 

Sonali Bendre: Bollywood star's cancer posts inspires India fans - BBC News

सोनाली ने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘आग’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘सरफरोश’, ‘मेजर साब’, ‘जख्म’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘चल मेरे भाई’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Sonali Bendre Birthday: From Jo Haal Dil Ka to Saajan Ke Ghar Jaana – 5 Popular Songs of the Actress That Are Pure Nostalgia (Watch Videos) | ? LatestLY

सोनाली कई टीवी शो जैसे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘इंडियन आइडल 4’ में जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। वहीं पिछले साल सोनाली रियलिटी शो सुपर डांसर में बतौर गेस्ट नजर आईं थी। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनके फैन फॉलोइंग लाखों में हैं।

Super Dancer welcomes Sonali Bendre, Moushumi Chatterjee in Shilpa Shetty's absence - Television News

पढ़ें :- उत्तराखंडः लगातार बारिश के चलते सैलानियों के लिए 31 अगस्त तक फाटो जोन बंद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com