मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

WWE के रेसलर द ग्रेट खली ने थामा बीजेपी का हाथ, खली ने कहा- पीएम मोदी की कार्यशैली से हैं प्रभावित

इंडिया वॉइस

खली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर वो बीजेपी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 10 फरवरी। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पहलवान और ‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रास्ते राजनीति के अखाड़े में ताल ठोंक दी है। अब वो अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल और महासचिव अरूण सिंह की मौजूदगी में खली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री डॉ सिंह ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर बीजेपी में शामिल कराया।

खली पीएम मोदी की कार्यशैली से हैं प्रभावित

इस मौके पर खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली और बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर वो बीजेपी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। द ग्रेट खली ने कहा कि उनका दायित्व बीजेपी की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है। इससे प्रभावित होकर वो पार्टी में शामिल हुए हैं। खली ने कहा कि जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएंगे मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।

शेयर करें