मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने वाले स्पेशल सेल के अधिकारियों को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

इंडिया वॉइस

इसी साल हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या का केस अभी तक सुलझ नही पाया है। और इस पर कम कर रही स्पेशल सेल के अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी थी पंजाब के गैंगस्टर हरविंदर रिंदा के सहयोगी लखबीर लांड़ा ने। उसने बताया था कि हमारे पास स्पेशल सेल के उन तमाम अधिकारियों की तस्वीरें हैं और अगर हम आपको गलियों में देखेंगे तो अच्छा नहीं होगा. इसके चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है.

शेयर करें

sidhu moose wala murder: सिद्धू मूसेवाला केस की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पायी है और इसको सुलझाने वाले स्पेशल सेल के अधिकारियों को जान की धमकी भी मिलने लगी है इसको मद्देनजर इनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. अब इन अधिकारियों के घर पर 24 घंटे सुरक्षा मौजूद रहेगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में काफी अहम योगदान दिया था. जिसके बाद स्पेशल सेल में तैनात उन 12 अधिकारियों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है जो इस केस के खुलासे में शामिल थे. इनमें स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजी एस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्र, डीसीपी राजीव रंजन के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है. अब इनके घर पर 24 घंटे सुरक्षा तैनात रहेगी.

आपको बता दें कि, इसके अलावा मर्डर केस को सुलझाने में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. इनके साथ एक कमांडो हर पल मौजूद रहेगा. इन पुलिसकर्मियों के नाम है एसीपी ललित नेगी, एसीपी हृदय भूषण, एसीपी वेद प्रकाश, एसीपी राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर रविंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, इंस्पेक्टर निशांत दहिया और इंस्पेक्टर विनोद कुमार.

स्पेशल सेल के अधिकारियों को सोशल मीडिया के जरिए मिली धमकी
आपको बता दें कि पंजाब के गैंगस्टर हरविंदर रिंडा के सहयोगी लखबीर लांड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए स्पेशल सेल के अधिकारियों को धमकी दी थी और कहा था कि ‘अगर हम आपको गलियों में देखेंगे तो अच्छा नहीं होगा.’ इसके अलावा यह भी धमकी दी गई थी कि स्पेशल सेल का कोई भी अधिकारी पंजाब में प्रवेश न करे. माना जा रहा है कि स्पेशल सेल के इन अधिकारियों पर हमले की योजना हो सकती है. इसके चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है.

शेयर करें