1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया, जानें ये प्रस्ताव हुए पास

योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया, जानें ये प्रस्ताव हुए पास

योगी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर नीति सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ। अब गन्ना 370 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। पिछले छ वर्षों में अब तक 55 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर नीति सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ। अब गन्ना 370 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। पिछले छ वर्षों में अब तक 55 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

वर्तमान सत्र में किसानों का 86 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। अयोध्या के एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम करने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा अग्निशमन सेवा अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पास हुआ। चौरी-चौरा के नाम पर मुंडेरा नगर पंचायत का नाम रखने का प्रस्ताव पास हुआ।

उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में छूट का प्रस्ताव भी पास हुआ। तीन निजी विश्वविद्यालय- जेएसएस विवि नोएडा, सरोज इंटरनेशनल विवि लखनऊ, शारदा विवि आगरा की स्थापना और आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग से भूमि का पीएसी को निशुल्क हस्तांतरण संबंधित प्रस्ताव पास किया गया।

जबकि नगर विकास विभाग के अन्तर्गत आने वाली भूमि के परिवर्तन उत्तर प्रदेश लघु एवं सूक्ष्म मध्यम की इकाई लगाने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा, इसका भी प्रस्ताव पास किया गया। इसके अतिरिक्त प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर और अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी कैबिनेट में रखी गई।

पढ़ें :- अपराधी कितना भी डीप फेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com