मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

योगी के मंत्री का ऐलान-ए-जंग, आशीष पटेल ने किसे ललकारा ? घर की लड़ाई…सार्वजनिक हो आई ?

HO BUREAU

आखिर किसको धमकी दे रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।उत्तर प्रदेश की सरजमी पर चल रही साजिश पर अपना दल का अल्टीमेटम। STF को खुला चैलेन्ज। औकात है तो पैर नही सीने में गोली मारकर दिखाओ....आखिर क्या है माजरा.....क्यूं आपे से बाहर हुए अनुप्रिया और आशीष पटेल।

ashish patel
ashish patel
शेयर करें

लखनऊ। आखिर किसको धमकी दे रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल।उत्तर प्रदेश की सरजमी पर चल रही साजिश पर अपना दल का अल्टीमेटम। STF को खुला चैलेन्ज। औकात है तो पैर नही सीने में गोली मारकर दिखाओ….आखिर क्या है माजरा…..क्यूं आपे से बाहर हुए अनुप्रिया और आशीष पटेल।

जी ये हैं योगी सरकार के मंत्री ….जो अपनी लाल आंखें किसी और को नहीं बल्कि STF को दिखा रहे है और ठंड के इस मौसम में सियासत का तापमान बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल ने राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स पर साजिश का आरोप लगाने और एजेंसी से अपनी जान को खतरा बताया है। जाहिर है कि एक आम आदमी भी समझता है कि उत्तर प्रदेश में एसटीएफ को निशाने पर लेने का मतलब है कि आपके गृह मंत्री भी होने के नाते सीधे सरकार पर हमला कर रहे हैं।

पूरा प्रदेश जानता है कि स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की विरासत को लेकर परिवार में सियासी युद्ध सियासी अदावत में तब्दील हो चुका है। फिलहाल अपना दल पर सोनेलाल की बड़ी बेटी अनुप्रिया पटेल का वर्चास्व है जो मोदी कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री।

परिवार की आपसी लड़ाई में अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन पल्लवी पटेल अपने जीजा यानि आशीष पटेल के विभाग में भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगा चुकी है। मामला पटेल परिवार का है पर इस बहाने बीजेपी की अंदरूनी राजनीति भी प्रभावित हो रही है। आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल सीधे तो नहीं पर एसटीएफ के बहाने सीएम योगी पर क्या सियासी हमले कर रहे हैं। जाहिर है कि आशीष पटेल आग से खेल रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल फायर हैं। सोशल पर अल्टीमेटम का बम फोड़ते रहते है लेकिन 3 जनवरी को अपना दल के मंच से ही अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल अपनी ही सरकार पर फायर हो गए।  मोदी शाह की तारीफ और बिना नाम लिए योगी सरकार के खिलाफ आग उगली। संदेश दिया…..डरने और झुकने वाले नहीं हैं। सरदार पटेल के वंशज हैं, लड़ने वाले हैं। खैर अब इस लड़ाई का अंजाम क्या होगा ये तो मालूम नहीं मगर अब लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर जरूर आकर खड़ी हो गई है।

शेयर करें