1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवक को नीदरलैंड की लड़की से हुआ प्यार, गांव आकर रचाई शादी

युवक को नीदरलैंड की लड़की से हुआ प्यार, गांव आकर रचाई शादी

यूपी के फतेहपुर जिले में गांव के युवक की विदेशी युवती से शादी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस शादी को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी रही।  यहां के युवक को नीदरलैंड की लड़की से प्यार हो गया।

By Rakesh 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में गांव के युवक की विदेशी युवती से शादी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस शादी को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी रही।  यहां के युवक को नीदरलैंड की लड़की से प्यार हो गया।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

युवक सात समंदर पार से विदेशी मैम लेकर गांव आया। जाति व धर्म की सीमाओं का बंधन तोड़कर  दोनों ने शादी रचाई। गांव में दोनों की शादी वैदिक रीति रिवाज से हुई। युवक हार्दिक नीदरलैंड में नौकरी कर रहा था। शादी के लिए युवती को अपने गांव लेकर आया। गांव में यह शादी चर्चा का विषय बन गई। मामला जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com