मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भारत-नेपाल सीमा पर युवक के पास मिले साढ़े चार लाख रुपए, नहीं दे सका हिसाब, गिरफ्तार

HO BUREAU

यूपी के महाराजगंज जिले के भारत-नेपाल की सोनौली बॉर्डर के पास एक आरोपी के पास से 4 लाख 41 हजार 800 रुपए बरामद किए गए। फ्लाइंग एस्कॉर्ट टीम एवं सोनौली पुलिस को यह सफलता मिली।

police checking
police checking
शेयर करें

महाराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले के भारत-नेपाल की सोनौली बॉर्डर के पास एक आरोपी के पास से 4 लाख 41 हजार 800 रुपए बरामद किए गए। फ्लाइंग एस्कॉर्ट टीम एवं सोनौली पुलिस को यह सफलता मिली।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जब एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से ये रुपए बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रुपयों का हिसाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने रुपए जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक नेपाल का रहने वाला है। पुलिस को यह सफलता भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली के कुनसेरवां चौराहे पर मिली।

शेयर करें