मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सुशीला बलूनी के निधन पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अपूरणीय क्षति

Rajni

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं को आंदोलन के प्रति जागरूक करने के लिए जिसने लड़ाई लड़ी, जिसके सहारे हजारों लाखों महिलाएं पृथक राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आईं। आज राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी नहीं रही।

sushila balooni
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं को आंदोलन के प्रति जागरूक करने के लिए जिसने लड़ाई लड़ी, जिसके सहारे हजारों लाखों महिलाएं पृथक राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आईं।  आज राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी नहीं रही। उनके निधन पर राज्यभर में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। सुशीला बलूनी को हजारों लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है।

पुलिस ने दी अंतिम सलामी

सभी लोग सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर उत्तराखंड राज्य को छात्रों का राज्य बनाने का संकल्प ले रहे हैं। कचहरी परिषद स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस की तरफ से उन्हें अंतिम सलामी दी गई।

इस दौरान सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक  देहरादून सविता कपूर, संरक्षक यूकेडी बीड़ी रतूड़ी व राज्य आंदोलनकारी सुलोचना भट्ट ने भी सुशीला बलूनी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

टैग: uttarakhand
शेयर करें