मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

चमत्कारः गोली जेब में रखे मोबाइल फोन से टकराई और बच गई युवक की जान

Rajni

बिहार के हाजीपुर में युवक किस्मतवाला निकला। जेब में रखे मोबाइल ने उसकी जान बचा दी। दो साथी रविवार की रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

shootout
शेयर करें

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में युवक किस्मतवाला निकला। जेब में रखे मोबाइल ने उसकी जान बचा दी। दो साथी रविवार की रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं। जिसमें से दो गोली युवक के पैर पर चलाई गईं, जो उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन से टकरा गई और उसकी जान बच गई। वहीं उसके दोस्त के हाथ में गोली लग गई।

हालांकि वह खतरे से बाहर है। घटना हाजीपुर-मुजफ्फपुर एनएच-22 पर गोढिया पुल के पास हुई। दोनों साथी राजन कुमार (20) और आलोक कुमार (19) महुआ थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

टैग: bihar
शेयर करें