छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों की हालत नाजुक है। ऑटो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई है।
Updated Date
जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों की हालत नाजुक है। ऑटो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई है।
हादसा जगदलपुर शहर से सटे ओड़िशा के बोरीगुमा में हुआ है। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि ऑटो सवार छह लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि चार लोगों की मौत अस्पताल में हुई। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया।