मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कोरबा के जाने-माने व्यक्ति नरेंद्र पाल सिंह की हत्या, इलाके में सनसनी

Rakesh

कोरबा जिले के जाने-माने व्यक्ति नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

murder
शेयर करें

कोरबा। कोरबा जिले के जाने-माने व्यक्ति नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी सुमित दास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दर्री थाने के SADA कॉलोनी दर्री का है। मृतक सोमवार सुबह आरोपी के घर गया हुआ था, तभी उसने उस पर बेसबॉल से हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक अक्सर आरोपी के घर आया-जाया करता था। पुलिस हत्या के कारणों का पता तलाशने में जुट गई है।

शेयर करें