1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी जनताः किरेन रिजिजू

तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी जनताः किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू केंद्रीय ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के एक बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस को तानाशाही वाली पार्टी बताया है। किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा का एक पोस्ट 'अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो भाजपा नेता सड़कों पर निकल भी नहीं पाएंगे' शेयर करते हुए लिखा है, "इसीलिए लोग ऐसी तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू केंद्रीय ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के एक बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस को तानाशाही वाली पार्टी बताया है। किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा का एक पोस्ट ‘अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो भाजपा नेता सड़कों पर निकल भी नहीं पाएंगे’ शेयर करते हुए लिखा है, “इसीलिए लोग ऐसी तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएंगे। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन कांग्रेस तो सचमुच 24 घंटे पीएम मोदी को बुरा-भला कहती रहती है।”

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ आएगा कड़ा कानून: मंत्री दिलीप घोष

 

अंडमान-निकोबार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है : किरेन रिजिजू

इसके पहले ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था। किरेन रिजिजू ने 21 जून को श्री विजयपुरम में ‘विकसित भारत’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था “अंडमान-निकोबार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है। इसे पूरा करने के लिए हम लोग भी अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार बहुत ही आकर्षक जगह है, जहां वन्य जीव और समुद्री जीवन का अपना एक स्थान है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। यहां के वातावरण को बनाए रखने के लिए कानून है। यहां क्लामेट की दृष्टि से संरक्षण और इकोसिस्टम को बर्बाद किए बगैर विकास हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट की कल्पना की गई है। यहां व्यापार करने वाले लोग जानते हैं कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं। नए प्रोजेक्ट के बाद यहां आर्थिक परिवर्तन होगा। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

 

भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है : किरेन रिजिजू 

रिजिजू ने कहा, “भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। हम लोग भी पहले से इसकी उम्मीद कर रहे थे।” राहुल गांधी का नाम लिए बगैर किरेन रिजिजू ने कहा, “यहां अंदर की सुंदरता, जीव-जंतु और यहां की लाइफ को समझने के लिए मैंने डाइविंग की, लेकिन दूसरे व्यक्ति (राहुल गांधी) ने प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए यहां डाइव लगाई। वे इस इलाके को प्रमोट करने के लिए नहीं, बल्कि बर्बाद करने के लिए तस्वीरें खींचने आए। यह बिल्कुल ठीक नहीं है और देश में इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए। यह कोई मजाक का विषय नहीं है। इसको गंभीरता से लेकर हमें ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित अंडमान-निकोबार’ को देखना है।”

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने रामलला के किए दर्शन, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप'

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com