Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश का ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री, जानें क्यों

देश का ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां बिना वीजा-पासपोर्ट नहीं मिलती एंट्री, जानें क्यों

जब भी आप विदेश जाते हैं तो हमेशा वीजा और पासपोर्ट  की जरूरत होती है। दूसरे देश में चाहे जैसे जाएं वीजा-पासपोर्ट के बिना एंट्री नहीं मिललती है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। जब भी आप विदेश जाते हैं तो हमेशा वीजा और पासपोर्ट  की जरूरत होती है। दूसरे देश में चाहे जैसे जाएं वीजा-पासपोर्ट के बिना एंट्री नहीं मिललती है। देश में सफर करने के दौरान इनकी जरूरत नहीं होती है लेकिन आपको शायद नहीं पता होगा कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां जानें, ट्रेन पकड़ने या घूमने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

आइए जानते हैं आखिर ऐसा कौन सा रेलवे स्टेशन है।हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं, वो पंजाब के अमृतसर जिले में है। इसका नाम अटारी रेलवे स्टेशन  है। यहां से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए ट्रेन चलती है। यही कारण है कि यह देश का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पासपोर्ट और वीजा दोनों की आवश्यकता होती है। अगर यहां आप इन दोनों ही डॉक्यूमेंट्स के बिना पकड़े जाते हैं तो सीधे जेल हो सकती है।

चूंकि मसला भारत-पाकिस्तान की यात्रा से है, इसलिए यहां काफी कड़ी सिक्योरिटी रहती है। अटारी रेलवे स्टेशन पर बिना वीजा और पासपोर्ट के पकड़े जाने पर 14 फॉरेन एक्ट यानी बिना वीजा के अंतरराष्ट्रीय इलाके में पकड़े जाने का केस दर्ज कर लिया जाता है।

सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस मामले में पकड़े जाने पर जमानत मिलने पर भी कई-कई साल लग जाते हैं।दिल्ली या अमृतसर से पाकिस्तान के लाहौर जाने वाली रेलगाड़ियां अटारी स्टेशन से ही गुजरती हैं। दोनों ही देशों के बीच समय-समय पर नागरिकों के लिए ट्रेनें चलाई गई है। समझौता एक्सप्रेस भी इनमें से एक है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के साथ संबंध बिगड़नेकी वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई।

पढ़ें :- लखनऊ में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com