मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नशे के लिए पैसे न देने पर मां-बहन पर किया चाकुओं से हमला, बहन की मौत, घर में भी लगा दी आग

Rajni

यूपी की राजधानी लखनऊ में नशे के लिए पैसे न देना मां-बहन को महंगा पड़ गया। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहल्ले में रहने वाले युवक ने मां को चाकू से गोद दिया।

attack
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में नशे के लिए पैसे न देना मां-बहन को महंगा पड़ गया। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहल्ले में रहने वाले युवक ने मां को चाकू से गोद दिया।

सलमान नाम के युवक ने घर में मौजूद सिलेंडर को भी आग लगा दी। मां को बचाने पहुंची सलमान की बहन रूबी पर भी सलमान ने जानलेवा हमला कर दिया। आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गयाष जिससे रूबी की मौत हो गई।

सिलेंडर में ब्लास्ट होने से घर में भी आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस को देख सलमान छत से कूदकर फरार हो गया।। कैंट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें