मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मदरसों में भी गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति गीत सुनाकर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

Rakesh

मदरसों में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली। देशभक्ति गीत सुनाकर बच्चों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संभल नगर के मौहल्ला ठेर तेल मण्डी स्थित मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उलूम में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्तां हमारा, सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

sambhal
शेयर करें

संभल। मदरसों में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली। देशभक्ति गीत सुनाकर बच्चों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संभल नगर के मौहल्ला ठेर तेल मण्डी स्थित मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उलूम में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्तां हमारा, सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

मदरसे के बच्चों ने हिंदी, इंग्लिश व उर्दू में भाषण देकर गणतंत्र दिवस पर रोशनी डाली। वहीं नगर के मोहल्ला हिलाली सराय में मदरसा सिराजुल उलूम में प्रबंधक मौलाना मौहम्मद मियां ने झण्डा फहराया। उपनगरी सराय तरीन स्थित मदरसा ज़ियाउल-उलूम में प्रबंधक मौलाना खुर्शीद आलम ने तिरंगा झण्डा फहराया।

प्रधानाचार्य कारी राशिद ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और आज़ादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया। मौहल्ला डूंगर सराय स्थित मदरसा निदा ए इस्लाम में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस व दिगर तालिमात व मालूमात हासिल करने के लिए बच्चों से आहवान किया। तिरंगा झण्डा फहराने के बाद कौमे तराने गाए गए और बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

टैग: student
शेयर करें