1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले गया। न्यूजीलैंड महिला टीम ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बनाये रखते हुए स्कॉटलैंड को मात्र 131 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 18.2 ओवरों में ही जीत हासिल की।

By HO BUREAU 

Updated Date

न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में ब्रुक हॉलिडे और मैडी ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘ग्रुप-बी’ में न्यूजीलैंड की टीम 4 में से 2 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि स्कॉटलैंड 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर चौथे पायदान पर मौजूद है। इस ग्रुप में जीत की हैट्रिक के साथ इंग्लैंड (+2.490) शीर्ष पर है, जबकि वेस्टइंडीज (+0.644) की टीम लगातार तीन मैच अपने नाम करने के बाद दूसरे पायदान पर है।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हुई रवाना

 

डार्सी कार्टर और ब्राइस के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन बनाए। स्कॉटलैंड को डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 51 रन की साझेदारी की। कैथरीन 17 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद डार्सी ने मोर्चा संभाला। डार्सी ने सारा ब्राइस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। ब्राइस 22 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौंटीं, जबकि प्रियानाज चटर्जी ने 12 रन बनाए। डार्सी 52 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से कप्तान अमेलिया केर ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सोफी डिवाइन ने 2 विकेट निकाले। ली ताहुहु और नैंसी पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया।

 

इजी शार्प और ब्रुक हॉलिडे की जोड़ी ने मैच किया एकतरफा

न्यूजीलैंड ने जवाब में 18.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम ने 26 के स्कोर तक अमेलिया केर (2), इजाबेल गेज (16) और सोफी डिवाइन (1) के विकेट खो दिए थे। यहां से इजी शार्प ने ब्रुक हॉलिडे के साथ 75 गेंदों में 101 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। इजी शार्प 43 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 62 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद हॉलिडे ने मैडी ग्रीन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। हॉलिडे 38 गेंदों में 3 चौकों के साथ 41 रन बनाकर नाबाद रहीं। स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस और रेचेल स्लेटर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com