1. हिन्दी समाचार
  2. pakistan
  3. ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार पर पाक कप्तान फातिमा सना का छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार पर पाक कप्तान फातिमा सना का छलका दर्द

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने माना है कि हेडिंग्ले के मैदान पर टीम ने टूर्नामेंट का सबसे खराब प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का प्रदर्शन महिला टी20 विश्व कप 2026 में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सना ने टीम से नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले ईमानदारी से अपनी कमियों को समझने की अपील की है।

By HO BUREAU 

Updated Date

महिला टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 113 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम की कप्तान फातिमा सना ने माना है कि हेडिंग्ले के मैदान पर टीम ने टूर्नामेंट का सबसे खराब प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का प्रदर्शन महिला टी20 विश्व कप 2026 में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सना ने टीम से नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले ईमानदारी से अपनी कमियों को समझने की अपील की है।

पढ़ें :- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

 

फातिमा सना ने माना हमनें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला सबसे खराब क्रिकेट

मैच के बाद फातिमा सना ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने इस मैच में अपना सबसे खराब क्रिकेट खेला, और पूरी टीम के तौर पर हमें यह मानना ​​होगा। हमें पीछे मुड़कर देखना होगा, सोचना होगा और खुद को बेहतर बनाना होगा।” पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में काफी तैयारी के बाद एंट्री की थी, और सना का मानना ​​है कि टूर्नामेंट से पहले की गई तैयारी अच्छी रही थी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन तैयारियों को मैदान पर प्रदर्शन में बदलना टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

अच्छी प्रैक्टिस के बावजूद नहीं कर सके अच्छा प्रदर्शन : फातिमा सना

सना ने बताया कि निजी तौर पर मुझे लगता है कि यहां आने से पहले हमने काफी अच्छी प्रैक्टिस की, लेकिन हम अपनी तैयारियों को मैदान में अमल में नहीं ला सके हैं। हमें अभी इसी की जरूरत है। वरना, हमारे कुछ बहुत अच्छे प्रैक्टिस सेशन और तैयारी थी।” निराशाजनक हार के बावजूद पाकिस्तान की कप्तान सना ने सकारात्मक बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने अपनी युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की, जिन्होंने मैच के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया पर अच्छा दबाव बनाया और उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।”

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हुई रवाना

खास तौर पर बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू और सादिया इकबाल ने दो-दो विकेट लेकर प्रभावित किया। दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी, खासकर जिस तरह से हमने शुरुआत की। नशरा और सादिया ने बहुत अच्छी बॉलिंग की, जो बहुत बढ़िया था। हमें बस उन्हें सपोर्ट करने के लिए और प्लेयर्स की जरूरत है क्योंकि हम दूसरे एरिया में संघर्ष कर रहे थे। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और वे प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन हमें सभी से और योगदान की जरूरत है।” पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी, जो 27 जून को खेला जाना है।

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com