मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस पर हमला, पाक सैनिकों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, एक फ्यूल टैंकर और तीन एयरक्राफ्ट तबाह

Rakesh

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली एयरबेस पर शनिवार (3 नवंबर) सुबह आतंकी हमला हुआ। हथियारों से लैस 6 आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए। इस दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि बचे तीन को घेर लिया गया है।

pak airbase
शेयर करें

Written By Sanjay Kumar Srivastava

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली एयरबेस पर शनिवार (3 नवंबर) सुबह आतंकी हमला हुआ। हथियारों से लैस 6 आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए। इस दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि बचे तीन को घेर लिया गया है।

हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने ली

मुठभेड़ के दौरान एक फ्यूल टैंकर और तीन एयरक्राफ्ट तबाह हो गए।  हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने ली है। पाक सेना की तरफ से कहा गया है कि 4 नवंबर को अलसुबह वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक आतंकवादी हमले की कोशिश की गई। जिसमें सैनिकों ने इस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

बेस में घुसने की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया, जबकि तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सेना के मुताबिक हमले में जमीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमान और एक ईंधन बाउजर को क्षति पहुंची है। टीजेपी के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि कई आत्मघाती हमलावर इसमें शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों को लेकर जा रहे दो वाहनों पर आतंकी हमला किया गया था, जिसमें 14 सैनिक मारे गए थे। ये काफिला ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की तरफ जा रहा था।

 

 

शेयर करें