Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘Order of St. Andrew’, पुतिन ने किया सम्मानित

PM Modi को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘Order of St. Andrew’, पुतिन ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया है।

By up bureau 

Updated Date

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है। जो भारत और रूस के बीच चली आ रही सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी का है। पिछले 25 वर्षों में भारत और रूस के बीच संबंध पुतिन के नेतृत्व में और भी मजबूत हुआ है। हम साथ मिलकर हर बार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं।

पढ़ें :- आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का जोशीला संबोधन: राष्ट्रभक्ति, सुरक्षा और संकल्प की गूंज

बता दें, अपने रूस के दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और रूस के लोगों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की है। जिसकी जानकारी देते हुए PM Modi ने कहा कि हमें अपने संबंधों को सभी क्षेत्रों में मजबूत करना होगा। आज की बैठक में हमने ऐसे ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिनसे न सिर्फ दोनों देशों को बल्कि पूरे विश्व को फायदा पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और रूस के बीच ये साझेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम दोनों का ही मानना ​है कि शांति और स्थिरता के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहना चाहिए और हम इस दिशा में आगे भी लगातार काम करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने पुतिन को संबोधित करते हुए कहा कि, “जो स्ट्रेटेजिक संबंधों की नीव आपने दोनों देशों के बीच रखी थी वो समय के साथ और मजबूत होकर निखरा है। पीपल टू पीपल पार्टनरशिप पर आधारित हमारा पारस्परिक सहयोग हमारे लोगों के भीतर भविष्य की उम्मीद भी बन रहा है और गारंटी भी दे रहा है। आज के इस दौर में भारत और रूस के बीच ये पार्टनरशिप बेहद आवश्यक हो जाती है। आने वाले समय में हम दोनों मिलकर इसी दिशा में काम करते रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com