मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

साइबर गैंग का खुलासा, अश्लील वीडियो बना कर बनाते थे शिकार, पांच गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के मुरादाबाद जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऐसे इंटरस्टेट गैंग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शिकार बना कर उनकी अश्लील वीडियो बनाते हुए उनसे पैसों की वसूली करता था। गैंग के सदस्य लोगों को इंटरनेट कॉल करते थे। फिर बातों में फंसा कर उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते थे।

accused
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऐसे इंटरस्टेट गैंग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शिकार बना कर उनकी अश्लील वीडियो बनाते हुए उनसे पैसों की वसूली करता था।  गैंग के सदस्य लोगों को इंटरनेट कॉल करते थे। फिर बातों में फंसा कर उनका बैंक अकाउंट खाली कर देते थे।

एससपी मुरादाबाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में 3 राजस्थान के रहने वाले हैं जबकि 2 यूपी के हैं। पुलिस ने उनके पास से 3 लाख 70 हजार नकदी और बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। एसएसपी का कहना है कि उन्होंने बहुत सारे पढ़े लिखे युवाओं को भी अपने इस अपराध के धंधे से जोड़ा है।

शेयर करें