मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

हल्द्वानी से सुंदरखाल जा रही कार खाई में गिरी

Rajni

हल्द्वानी से सुंदरखाल जा रही कार अनियंत्रित होकर पदमपुरी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में बैठे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

car accident
शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी से सुंदरखाल जा रही कार अनियंत्रित होकर पदमपुरी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में बैठे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार पति-पत्नी को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।

इस संबंध में धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कार सवार आशीष कार्की (30) और उनकी पत्नी गीतिका कार्की (29) निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी से सुंदरखाल रिश्तेदार के घर आयोजित भागवत कथा में जा रहे थे।

इस दौरान पदमपुरी के पास कार खाई में गिर गई। दोनों को खाई से निकालकर पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

शेयर करें