मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा- शहर में ऐसे कितने मेनहोल हैं खुले, मेनहोल में गिरकर बच्चे की मौत पर लिया स्वतः संज्ञान

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ में मेनहोल में गिरकर बच्चे की मौत के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि इस प्रकार के कितने हादसे पहले हो चुके हैं। हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका दर्ज की। हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा है कि शहर में ऐसे कितने मेनहोल खुले हैं।

high court
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में मेनहोल में गिरकर बच्चे की मौत के  मामले में लखनऊ हाईकोर्ट ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि इस प्रकार के कितने हादसे पहले हो चुके हैं। हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका दर्ज की। हाईकोर्ट ने एलडीए से पूछा है कि शहर में ऐसे कितने मेनहोल खुले हैं।

हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त व  एलडीए वीसी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा है कि अफसरों की ओर से क्या कोई लापरवाही की गई है।लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्या उपाय किए गए हैं। हाईकोर्ट अब मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को करेगा।

शेयर करें