1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कश्मीर में बर्फबारी के बीच 10 पर्यटक फंसे, सभी को बचाया

कश्मीर में बर्फबारी के बीच 10 पर्यटक फंसे, सभी को बचाया

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, बारामुला समेत घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

By Rajni 

Updated Date

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, बारामुला समेत घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इससे श्रीनगर समेत कई क्षेत्रों में मई में भी ठंड का अहसास हो रहा है। घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से वाहनों की रफ्तार रुक गई है।

पढ़ें :- DUSU Result 2026: ABVP की जीत पर जश्न, हार के बाद NSUI का पलटवार, कहा - हम चुनाव हारे नहीं, कोर्ट जाएंगे

कुलगाम जिले के काजीगुंड क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। इससे पुरानी सुंरग के पास करीब दस लोग फंस गए। इनमें आठ पर्यटक शामिल हैं। सभी कश्मीर की ओर जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया है। उधर, अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बीच प्रशासन ने मॉर्गन टॉप के पास से 20 परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अचानक हुए हिमपात के कारण कुछ लोग सुरंग के पास फंस गए। इमने से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आठ पर्यटक, वाहन चालक और उसका सहायक शामिल है।

मौके पर भेजी गई है टीम

बताया कि फंस हुए लोगों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इस बीच, अधिकारियों ने खराब मौसम की भविष्यवाणी के मद्देनजर सिंथन पास रोड को सभी तरह के यातायात को बंद कर दिया है। जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

पढ़ें :- 'देश के पूरे सिस्टम पर कुछ लोगों का कब्जा...', छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com