Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रोडवेज बसों के किराये में भारी इजाफा,100 किमी का सफर 25 रुपए, पढ़ें

रोडवेज बसों के किराये में भारी इजाफा,100 किमी का सफर 25 रुपए, पढ़ें

यूपी में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। सोमवार की देर रात से निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं। अब नई दरों के हिसाब से ही रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया लिया जाएगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

यूपी में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। सोमवार की देर रात से निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं। अब नई दरों के हिसाब से ही रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया लिया जाएगा। सोमवार की रात 12 बजे के बाद से परिवहन निगम ने अलग-अलग रूट पर साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर 25 पैसे के हिसाब से बढ़ा दिया है। अब 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से साधारण बसों में यात्री से किराया लिया जाएगा।

पढ़ें :- UP news: हरदोई में बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, लाखों रुपए का नुकसान, हादसे में बाल-बाल बचे लोग

परिवहन निगम द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की जेब पर अधिक भार पड़ेगा। 100 किलोमीटर के लिए 25 रुपए अधिक किराया देना होगा। रोडवेज बसों में किराए की बढ़ोतरी तीन साल के बाद हुई है।

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इधर तीन साल से किराया न बढ़ने से निगम का घाटा दिसंबर 2022 तक 210 करोड़ हो चुका है। बीते 10 साल से बस यात्रियों पर किराए का बोझ साल दर साल बढ़ता रहा। बीते 10 साल से बस यात्रियों पर किराए का बोझ साल दर साल बढ़ता रहा। इसमें साल 2012 में चार पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा था। इसी प्रकार 2013 में भी चार पैसे, 2014 में पांच पैसे, 2016 में सात पैसे, 2017 में नौ पैसे और 2020 में दस पैसे बढ़ा था। अब 2023 में 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा है।

परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री के साथ बैठक में इसको लेकर चर्चा हो चुकी हुई थी। परिवहन विभाग को पिछले एक साल में 210 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। अगर, रेट नहीं बढ़ाया, तो यह घाटा 250 करोड़ रुपए तक बढ़ जाता है। प्रतिदिन 17 लाख लोग बस में सफर करते है। रोडवेज के पास 11200 बसें हैं।

यूपी में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। सोमवार की देर रात से निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं। अब नई दरों के हिसाब से ही रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया लिया जाएगा। सोमवार की रात 12 बजे के बाद से परिवहन निगम ने अलग-अलग रूट पर साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर 25 पैसे के हिसाब से बढ़ा दिया है। अब 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से साधारण बसों में यात्री से किराया लिया जाएगा।
परिवहन निगम द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की जेब पर अधिक भार पड़ेगा। 100 किलोमीटर के लिए 25 रुपए अधिक किराया देना होगा। रोडवेज बसों में किराए की बढ़ोतरी तीन साल के बाद हुई है।

पढ़ें :- अखिलेश का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर तंज, कही ये बात, पढ़ें

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इधर तीन साल से किराया न बढ़ने से निगम का घाटा दिसंबर 2022 तक 210 करोड़ हो चुका है। बीते 10 साल से बस यात्रियों पर किराए का बोझ साल दर साल बढ़ता रहा। बीते 10 साल से बस यात्रियों पर किराए का बोझ साल दर साल बढ़ता रहा। इसमें साल 2012 में चार पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा था। इसी प्रकार 2013 में भी चार पैसे, 2014 में पांच पैसे, 2016 में सात पैसे, 2017 में नौ पैसे और 2020 में दस पैसे बढ़ा था। अब 2023 में 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा है।

परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री के साथ बैठक में इसको लेकर चर्चा हो चुकी हुई थी। परिवहन विभाग को पिछले एक साल में 210 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। अगर, रेट नहीं बढ़ाया, तो यह घाटा 250 करोड़ रुपए तक बढ़ जाता है। प्रतिदिन 17 लाख लोग बस में सफर करते है। रोडवेज के पास 11200 बसें हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com