मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
बिहार

दमन और दीव में जदयू को झटका,पूरी इकाई हुई बीजेपी में शामिल ,15 पंचायत सदस्य का BJP में विलय

इंडिया वॉइस

भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल-यूनाइटेड को एक और झटका दिया है.नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया. दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई.

शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता दल-यूनाइटेड (JDU) को एक और झटका दिया है.नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया. दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गई. नेताओं ने यह कदम नीतीश कुमार के बीजेपी छोड़ने के फैसले के खिलाफ उठाया है.

भाजपा का कटाक्ष- बाहुबली चुनने का असर
भाजपा ने ट्वीट कर निशाना साधा कि बिहार में हमने विकास को गति दी थी लेकिन जेडीयू ने ‘बाहुबली’ को चुना, जिससे उन्हीं के नेता अब नाराज हैं। ट्वीट के जरिए भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू ने राजद के साथ जाकर बाहुबलियों का साथ दिया है, वहीं भाजपा राज्य का विकास कर रही थी


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके अलावा हाल ही में मणिपुर के जदयू के 7 में से 5 विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा था. जेडीयू के पांच विधायकों का पिछले सप्ताह भाजपा पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल बीजेपी में विलय हो गया था.

शेयर करें