1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार : हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 लाख की लूट, गार्ड को मारी गोली

बिहार : हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 लाख की लूट, गार्ड को मारी गोली

बिहार के शिवहर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 20 लाख रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी।

By Rajni 

Updated Date

शिवहर।  बिहार के शिवहर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 20 लाख रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी।  

पढ़ें :- लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुख

बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत अंबा कला हाई स्कूल परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लुटेरे 20 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक शाखा का निरीक्षण किया और बैंक कर्मियों से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जख्मी बैंक गार्ड को इलाज के लिए पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पांच लुटेरों ने बैंक शाखा परिसर में पहुंचते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मेन गेट पर तैनात गार्ड जख्मी हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद अपराधियों ने बैंक शाखा के अंदर घुसकर हथियार के बल पर सभी कर्मियों को धमकाया और बैंक शाखा से 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर - जमानती वारंट, 11 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com