मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

युद्ध का 23वां दिन : यूक्रेन का दावा- अब तक 14 हजार रूसी सैनिकों की मौत, 780 यूक्रेनी नागरिकों ने जान गंवाई

इंडिया वॉइस

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि अब तक हुई जंग में 14 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा रूस को 108 हेलिकॉप्टर्स और 864 वाहन भी गंवाने पड़े हैं।

शेयर करें

कीव, 18 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले के 23वें दिन रूसी सेना ने लवीव शहर को निशाना बनाया है। जहां रॉकेट्स से हमला किया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस लड़ाई में 780 यूक्रेनी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के प्रमुख शहर लवीव को निशाना बनाया

वहीं दुनिया की तमाम ताकतों के प्रयास के बावजूद रूस के हमलावर रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है। शुक्रवार को रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के प्रमुख शहर लवीव को निशाना बनाया। लवीव के मेयर ने हवाई अड्डे के पास रूसी रॉकेटों के हमले की पुष्टि की है। यहां धमाकों की आवाज कई बार सुनी गई है। इस युद्ध में आम नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 780 नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर 43 हमलों की पुष्टि

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर 43 हमलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस घेब्येयियस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इन हमलों में 12 लोग मारे गए और 34 घायल हुए हैं। यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा है। यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। ये एयर स्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है? यह बात अभी सामने नहीं आई है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि अब तक हुई जंग में 14 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा रूस को 108 हेलिकॉप्टर्स और 864 वाहन भी गंवाने पड़े हैं।

शेयर करें