मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

मंत्री नवाब मलिक की रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, मामला दर्ज

इंडिया वॉइस

नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद का नाम इम्तियाज बताते हुए उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर नवाब मलिक की रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की।

Nawab Malik
Nawab Malik's counterattack on Devendra Fadnavis's allegation - Fadnavis's allegations are false, we are ready for investigation
शेयर करें

मुंबई : मंत्री नवाब मलिक की रिहाई के लिए इम्तियाज नामक अनजान व्यक्ति द्वारा फराज मलिक को फोन कर 3 करोड़ रुपये की मांग किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत वकील आमीर मलिक ने विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में गुरुवार को दर्ज कराई है।

नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद का नाम इम्तियाज बताते हुए उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर नवाब मलिक की रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की। कथित इम्तियाज का दावा था कि वह नवाब मलिक को रिहा कराने में मदद करेगा। इसके एवज में 3 करोड़ रुपये बिटक्वाइन के रूप में देने होंगे। इस मांग के बाद वकील आमीर मलिक ने कथित इम्तियाज के विरुद्ध रंगदारी वसूली के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनीलॉड्रिंग मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 13 दिन ईडी की कस्टडी में रहने के बाद नवाब मलिक इस समय आर्थर रोड जेल में न्यायिक कस्टडी में हैं। नवाब मलिक की ओर से हाईकोर्ट में ईडी की कार्रवाई को गलत बताते हुए याचिका की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ठुकरा चुका है। इसी तरह नवाब मलिक के जमानत की याचिका विशेष पीएमएलए कोर्ट ठुकरा चुका है।

शेयर करें