Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बड़ी वारदातः देवरिया में जमीन के लिए 6 की हत्या, पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मारा, फिर मृतक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को उतारा मौत के घाट

यूपी में बड़ी वारदातः देवरिया में जमीन के लिए 6 की हत्या, पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मारा, फिर मृतक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, दो बेटी और एक बेटे को उतारा मौत के घाट

यूपी के देवरिया जिले में जमीन के टुकड़े ने छह लोगों की जान ले ली। पहले एक की जान गई। फिर दूसरे पक्ष से पांच की हत्या कर दी गई। वारदात जिले के रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई। भूमि विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई।

By Rakesh 

Updated Date

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में जमीन के टुकड़े ने छह लोगों की जान ले ली। पहले एक की जान गई। फिर दूसरे पक्ष से पांच की हत्या कर दी गई। वारदात जिले के रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई। भूमि विवाद के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया गहरा दुःख

प्रतिशोध में मृतक प्रेम यादव के परिजनों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

रुद्रपुर कोतवाली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। सोमवार सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से इस भूमि को लेकर बहस हो गई।

देखते ही देखते धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। घटना को सुनकर मृतक प्रेम यादव के पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। यहां असलहे से लैस भीड़ ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी।

पढ़ें :- UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत

घटना के बाद पूरे गांव में मच गई चीख-पुकार 

भीड़ घर में घुस गई और उसकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि  देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई। जबकि दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मौत हुई।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। सोमवार सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com