Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः नरेला के सुभाष रामलीला मैदान में लगे मेले में चलते-चलते बड़ा झूला टूटा, 20 की जान बची

नई दिल्लीः नरेला के सुभाष रामलीला मैदान में लगे मेले में चलते-चलते बड़ा झूला टूटा, 20 की जान बची

दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नरेला के सुभाष रामलीला मैदान में लगे मेले में चलते-चलते बड़ा झूला टूट गया। हादसे के बाद रामलीला में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों की सांसें बीच में ही अटक गईं। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान पर खेलकर नीचे उतरे।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नरेला के सुभाष रामलीला मैदान में लगे मेले में चलते-चलते बड़ा झूला टूट गया। हादसे के बाद रामलीला में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों की सांसें बीच में ही अटक गईं। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान पर खेलकर नीचे उतरे।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

प्रशासन द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित बचाया गया। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन पुलिस को सूचना दी गई थी। लोग झूले की ग्रिल पकड़ कर नीचे उतरे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुभाष रामलीला कमेटी ने इस घटना पर चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया। किसी तरह की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार रात 11:10 पर नरेला के सुभाष रामलीला मैदान से दमकल विभाग को सूचना मिली। बताया गया है कि 20 से अधिक लोग झूले में फंस गए हैं। 20 लोगों में चार पुरुष, 12 महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com