मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

BREAKING : नोएडा की कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

up bureau

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी में आग लग गई है। आग सेक्टर 67 में मौजूद एक रेडीमेड गारमेंट्स की कंपनी में लगी है।

BREAKING : नोएडा की कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
शेयर करें

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी में आग लग गई है। आग सेक्टर 67 में मौजूद एक रेडीमेड गारमेंट्स की कंपनी में लगी है। अगर इतनी तेज है कि इसने अगल-बगल कि कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। विभाग से जुड़े लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

आगजनी की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। आग ने अगल-बगल की फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि अब दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। बताया गया कि आठ दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

शेयर करें