मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गाजियाबादः पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी मारा गया, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Rajni

यूपी पुलिस का माफियाओं और गुंडों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को फिर एक बदमाश को ढेर किया है।

encounter
शेयर करें

गाजियाबाद। यूपी पुलिस का माफियाओं और गुंडों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को फिर एक बदमाश को ढेर किया है। गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को जवाबी गोलीबारी में 50 हजार का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यूपी के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराहन लगभग साढ़े तीन बजे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया।

उन्‍होंने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र का निवासी मोनू पिछले दो महीने में हुई दो हत्याओं में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गिरोहबंद अधिनियम समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज थे।

श्री कुमार ने बताया कि हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों की गिरोहबंद अधिनियम के तहत 29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ की इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं।

शेयर करें