मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश

up bureau

उत्तर प्रदेश के वाराणसी सारनाथ चंद्रा चौराहा के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई।

UP : स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
शेयर करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी सारनाथ चंद्रा चौराहा के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई। बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पहड़िया चंद्रा चौराहे मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

वहीं इस मामले में एसीपी डॉक्टर अतुल अंजान ने कहा कि, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे की नादानी ही उसकी मौत का सबब बन गया। बच्चा रॉन्ग साइड से जा रहा था और सामने से आ रही दूसरी साइकिल से टकराकर सड़क पर गिर गया और सामने से आ रहा ट्रक उसे रौंदकर वहीं रूक गया।

शेयर करें