Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में काम से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट के इरादे से वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली में काम से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट के इरादे से वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास काम से लौट रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक 32 साल का मंजय पासवान रोजाना की तरह अपने घर से उद्योग नगर स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए निकला था।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास काम से लौट रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक 32 साल का मंजय पासवान रोजाना की तरह अपने घर से उद्योग नगर स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए निकला था।

पढ़ें :- पंजाबः रिश्ता हुआ शर्मसार, जमीन के लिए भाई ने भाई को मार डाला, पिता भी गंभीर घायल

ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने एक साथी के साथ घर जाने के लिए फैक्ट्री से निकला और जैसे मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के नजदीक लाइन के पास पहुंचा तो अचानक कुछ लोगों ने उसे लूट के इरादे से घेर लिया। इस दौरान मंजय और उसके साथी पर चाकू से कई वार किए गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पास के संजय गांधी अस्पताल लाया, जहां 32 वर्षीय मंजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक मंजय पासवान अपने भाई के साथ बहादुरगढ़ के एक किराए के मकान में रहता था। मृतक उद्योग नगर स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। वह मूल रूप से बिहार के अरवल जिले का रहने वाला था।मंजय की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com