मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

HO BUREAU

महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए।

protest
शेयर करें

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए।

यहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अनाज मंडी से बालाजी चौक, सब्जी मंडी होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।

दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इससे कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने 10 लोकसभा के उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जबकि वे सभी छह उम्मीदवार पहले कांग्रेस में ही उम्मीदवार रह चुके हैं। BJP के पास कार्यकर्ताओं का अभाव होने के कारण उन्होंने फिर से कांग्रेस पर ही दांव खेला है। आने वाले चुनाव में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी।

शेयर करें