मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर ‘आप’ का आरोपः सच छिपाने को भाजपा ने की ‘आप’ के प्रदर्शन को विफल करने की कोशिश

Rakesh

आम आदमी पार्टी ने पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पार्टी के विधायकों, पार्षदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े कैमरे के सामने वोटों की चोरी हुई।

aap leader
शेयर करें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पार्टी के विधायकों, पार्षदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े कैमरे के सामने वोटों की चोरी हुई।

कहा कि भाजपा को डर है कि वोटों की चोरी का सच देश के सामने न आ जाए। इसे रोकने के लिए भाजपा ने पुलिस की मदद से हमारे प्रदर्शन को विफल करने की कोशिश की। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे हमारे विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया। पुलिस ने राजौरी गार्डन, जनकपुरी, बिजवासन, कृष्णा नगर के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, एमसीडी के डिप्टी मेयर समेत हरि नगर, लक्ष्मी नगर, आरके पुरम, बादली, मोती नगर, त्रिनगर, तिमारपुर, सीमापुरी के पार्षद को हाउस अरेस्ट कर लिया।

पार्टी मुख्यालय को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया। आज भाजपा की स्थिति यह हो गई है कि हम चोरी भी करेंगे और इसके खिलाफ जनता को बोलने भी नहीं देंगे। हर तरफ से आवाज को कुचलने की कोशिश की जा रही है।

‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांन्फेंस कर कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने वोटों की चोरी करके दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की और फर्जी तरीके से अपने मेयर को निर्वाचित घोषित किया। इससे बीजेपी का काला चिट्ठा खुलकर सबके सामने आ गया है।

शेयर करें